राजकीय कॉलेज को बनाया जायेगा मॉडर्न और लेटेस्ट ,स्मार्ट क्लासेज लगेंगी - Government Jobs, Sarkari Naukri, Sarkari Result, Admissions, Rojgar, Exams Alerts.

RECENT

GOVT JOBS | सरकारी नौकरी

Friday, November 16, 2018

राजकीय कॉलेज को बनाया जायेगा मॉडर्न और लेटेस्ट ,स्मार्ट क्लासेज लगेंगी

राजकीय इंटर कॉलेजों का हुलिया बदलेगा। यहां जर्जर भवनों का जहां सुदृढ़ीकरण होगा। वहीं स्मार्ट क्लासेस का निर्माण होगा। छात्रों को कंप्यूटर में दक्ष किया जाएगा। ऐसे में पठन-पाठन में तकनीकी पर जोर दिया जाएगा। राज्य में करीब 3900 के करीब राजकीय इंटर कॉलेज हैं। वहीं लखनऊ मंडल में दो सौ राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इसके अलावा राजधानी के 766 माध्यमिक स्कूलों में से 48 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। जर्जर भवन व शिक्षकों के संकट से जूझ रहे इन कॉलेजों के दिन अब बहुरेंगे।
सरकार ने प्रथम चरण में मंडल स्तर पर एक राजकीय कॉलेज को मॉडल स्कूल बनाने का फैसला किया है। 18 मंडलों के मुख्यालय पर बनने वाले मॉडल स्कूल में कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को आधुनिक तकनीकी से शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। यहां का डिजिटल बेस्ड शिक्षण कार्य बड़े प्राइवेट कॉलेज को टक्कर देगा। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र तिवारी के मुताबिक हर मंडल में मॉडल स्कूल बनेगा। इसमें शिक्षक-कर्मचारी मानक के अनुसार तैनात किए जाएंगे। विषयवार शिक्षकों का संकट दूर होगा। साथ ही पठन-पाठन में तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
प्रधानाचार्य सर्वदानंद के मुताबिक स्मार्ट क्लासेज नए सत्र से शुरू होंगी। इसके लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इस दौरान कंप्यूटर लैब को अपग्रेड किया जाएगा। कंप्यूटर की संख्या 20 से बढ़ाकर सौ की जाएगी। इसमें शिक्षक व छात्र को कंप्यूटर व तकनीक के इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment