पहली बार होगी NET-JRF की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, जाने परीक्षा के बारे में - Government Jobs, Sarkari Naukri, Sarkari Result, Admissions, Rojgar, Exams Alerts.

RECENT

GOVT JOBS | सरकारी नौकरी

Thursday, October 25, 2018

पहली बार होगी NET-JRF की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, जाने परीक्षा के बारे में

डिग्री कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट/जेआरएफ) का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा आगामी 9 से 23 दिसंबर, 2018 तक होनी है। इस साल से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) इस परीक्षा का आयोजन करेगी। नए एग्जाम पैटर्न के अनुसार इसकी उपयुक्त तैयारी
आगामी नेट/जेआरएफ पहली बार कंप्यूटर आधारित होगी, लेकिन उम्मीदवारों को इससे घबराने अथवा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए परीक्षा में सम्मिलित होने से पहले ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। अभ्यास करते समय सबसे पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर दिये गये निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और भाषा विकल्प का चुनाव करें। कंप्यूटर स्क्रीन पर क्रमवार एक-एक प्रश्न प्रदर्शित होते हैं। इसमें सही विकल्प का चुनाव कर सेव ऐंड नेक्स्ट ऑप्शन दबाते ही अगला प्रश्न प्रदर्शित होता रहता है।
यदि उत्तर का पुन: निरीक्षण करना चाहते हैं या किसी प्रकार की शंका है, तो सेव मार्क प्रश्न रिव्यू ऑप्शन क्लिक कर आगे बढ़ें। यदि चुने हुए विकल्प को पुन: संशोधित करना चाहते हैं, तो क्लियर रिस्पॉन्स क्लिक कर पुन: सही विकल्प का चुनाव करना होगा। यदि प्रश्न का उत्तर बाद में देना चाहते हैं, तो मार्क प्रश्न रिव्यू ऐंड नेक्स्ट ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसी तरह आगे बढ़ने के लिए नेक्स्ट और पीछे जाने के लिए बैक ऑप्शन क्लिक करना होता है। कंप्यूटर स्क्रीन पर उम्मीदवार द्वारा हल किये गये और न हल किये प्रश्नों की संख्या भी प्रदर्शित होती है। कंप्यूटर स्क्रीन के टॉप राइट साइड में शेष बचे समय के बारे में जानकारी दी जाती है। पूरा प्रश्नपत्र हल करने के बाद सबमिट बटन दबाकर इसे सेव करना होता है।
प्रश्नों का स्वरूप
इस परीक्षा में इस बार तीन की बजाय केवल 2 पेपर होंगे। पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का होगा, जबकि दूसरा पेपर कैंडिडेट द्वारा चयनित विषय से संबंधित होगा। प्रथम प्रश्नपत्र में 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे। यह पेपर एक घंटे की अवधि का होगा।

No comments:

Post a Comment